फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हत्या के मामले में तीन सगे भाई समेत छह पर लगा गैंगस्टर

Sun, 12 Mar 2023 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर छह बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। सभी आरोपित एक ही गांव के रहने वाले हैं। इसमें तीन सगे भाई भी हैं। बताया गया है इन लोगों ने नौ महीने पहले मारपीट के दौरान बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। अब पुलिस से शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए आला अफसरों की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में हत्या के मामले के आरोपितों पर गैंग बनाकर अपराध करने के साक्ष्य मिलने के बाद बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए पुलिस ने डीएम से सिफारिश की थी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2022 को सारोतोप निवासी हफीजुद्दीन के पिता खलील की मारपीट के बाद हत्या कर दी गई थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सारोतोप गांव निवासी गैंग लीडर फुरकान अली, शानू अली, रिजवान पुत्रगण सादिक अली, वासिद, तालिब अली पुत्रगण राशिद अली, निहाल अली पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें