फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा नेता समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 29 Sep 2022 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कन्नौज जिले में पुलिस ने सपा नेता समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सपा नेता के नकली शराब बनाने से लेकर करीब चार मामलें दर्ज हैं। इससे पुलिस ने उस पर गैंगस्टर कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने कस्बा निवासी सपा नेता शिवेंद्र सिंह चौहान उर्फ कुक्कू चौहान, मंडी बाजार निवासी समर्थक गुड्डू बाथम, तिर्वागंज निवासी कौशल, ठठिया थाना क्षेत्र के कडेरा गांव निवासी सुधीर और धर्मेद्र के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सपा नेता शिवेंद्र सिंह ने साथियों के साथ मिलकर 11 जून 2018 को लखनऊ की सड़कों पर आलू फेंके थे। पुलिस ने 31 मई 2019 को उसके प्रतिष्ठान से नकली शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी और उसके समर्थक के खिलाफ चार मामलें दर्ज हैं। आरोपियों की दहशत से लोग गवाही नहीं देते हैं। इससे गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें