फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गोवंश तस्करी करने वाले तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 13 Jan 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र में गिरोह बनाकर गोवंशों को बूचड़खानों में सप्लाई करने वाले तीन अपराधियों के खिलाफ थाना प्रभारी ने एसपी के अनुमति के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन माह पहले तीनों आरोपितों पर गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन



थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि सात अक्तूबर 2023 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडर पास छिबरामऊ के समीप एक कंटेनर में 31 गोवंश मिले थे। जिसमें दो मरे हुए पाएं गए थे। आरोपित मौके से भाग गए थे। कंटेनर को कब्जे में लेकर गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई थी। जांच के दौरान प्रयागराज, नगर कमिश्नरेट, पुरामुफ्ती उमरी बमरौली उपहार निवासी मुख्तार पुत्र अफजल, रामपुर कस्बा कैमरी मोहल्ला चमरियाना निवासी, जरीफ, इदरीश पुत्रगण रफीक के नाम सामने आने पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। यह गिरोह बनाकर गोवंशों को पकड़ कर बूचड़खानों में सप्लाई करने का जघन्य अपराध कर धन अर्जित करते हैं। इन तीनों अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
गैंगस्टर का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

तालग्राम। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि निकवा गांव निवासी अमित पुत्र अनिल कोतवाली गुरसहायगंज गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडर पास से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें