सकरावा। ईदगाह मैदान में सकरावा प्रीमियर क्रिकेट लीग का फीता काटकर शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच हविलिया और सकरावा की टीमों के बीच खेला गया, जिसे सरकावा के खिलाड़ियों ने एक ओवर बाकी रहते ही जीत लिया।
हविलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान अखिलेश प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में 119 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें मनीष कुमार ने सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया। सकरावा के गेंदबाज फैजान ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी सकरावा के बल्लेबाज अफसार (45 रन) व सुनील ने (22 रन) 11 ओवरों में तीन विकेट बाकी रहते मैच जीत लिया। सकरावा के फैजान खां को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले भाजपा नेता तसलीम खां ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर तालिब अली, रिजवान खां, आसार खां, जुबैर हुसैन, गोल दुबे, रामू, शेरू, जावेद, सतीशचंद्र वर्मा, हासिम हुसैन आदि मौजूद रहे।