फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन करोड़ से होगा गंगेश्वरनाथ तालाब का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सिद्ध पीठ गंगेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित तालाब का तीन करोड़ सात लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। राजस्व टीम ने तालाब की लगभग 18 बीघा जमीन की पैमाइश कर सीमांकन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल विमल मिश्रा व सुमित यादव ने रामपुरबैजू व छिबरामऊ देहात स्थित पांच गाटा संख्या में लगभग 1.42 हेक्टेयर (करीब 18 बीघा) तालाब की जमीन की पैमाइश शुरू की है। पैमाइश की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पैमाइश की जानकारी जुटाने के लिए कई लोग मौके पर भी पहुंचे। लगभग छह घंटे तक चली पैमाइश के बाद भी तालाब की पूरी जमीन का सीमांकन नहीं हो सका। तालाब की जमीन की जद में कुछ निजी मकानों के भी आने की संभावना है।
लेखपाल विमल मिश्रा ने बताया कि शनिवार को भी जमीन की पैमाइश होगी। पैमाइश के दौरान जल निगम के मेट संतोष मिश्रा भी साथ रहे। इस संबंध में चेयरमैन मनोज दुबे ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण का ठेका जल निगम द्वारा लखनऊ की कार्यदायी सीएनडीएस कंपनी को दिया गया है। तालाब के सौंदर्यीकरण के अलावा लोगों के टहलने के लिए रैंप व पेड़ आदि लगवाए जाएंगे। रात्रि में प्रकाश के लिए रोशनी की व्यवस्था होगी। साथ ही नगर के गंदे पानी को सोधन प्रक्रिया से साफ कर तालाब में पहुंचाया जाएगा। इस पानी का प्रयोग खेती आदि में भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें