फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से महज 41 सेंटीमीटर दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को महादेवी घाट पर जलस्तर 125.560 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 125.970 मीटर से महज 41 सेंटीमीटर नीचे है। यह पिछले मापन से चार सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन



चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 99,297 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में तेजी आई है। इस बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने और निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जय लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कहीं से भी आबादी प्रभावित होने की सूचना नहीं है। सभी संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं। राहत एवं बचाव टीमें तैयार हैं और तटवर्ती गांवों में मुनादी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें