फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घटने लगा गंगा का पानी, 20 गांव अब भी जलमग्न, फसलें चाैपट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। कटरी क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप जारी है। बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए सड़क पर डेरा जमा लिया है। वहीं, कटरी क्षेत्र में फसलें डूब गई हैं। खासकर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
शनिवार को गंगा का जलस्तर 125.600 मीटर था, जो रविवार को 125.550 मीटर हो गया। हालांकि, बाढ़ प्रभावित गांव गुमटिया, जुकइया, मेंहदीपुर, चौराचांदपुर, कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, गंगूपुर्वा, दाईपुर, कटरी गंगपुर, महमूदपुर बीजा, महमूदपुर वीजा, सलेमपुर तारा बांगर, चौधरियापुर बांगर समेत 20 गांव अभी भी जलमग्न हैं। घरों के किनारे पानी भरा हाेने से ग्रामीणों को घर गिरने की आशंका सता रही है। ऐसे में जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर डेरा जमा लिया है। कटरी के गांवों में पानी भरने से फसलें चौपट हो गई हैं। खासकर सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन ने बचाव एवं राहत कार्य को लेकर गंगा व काली नदी के तलहटी क्षेत्रों में कई टीमें तैनात की हैं। बाढ़ के चलते सलेमपुर तारा बांगर, जुकइया की सड़क पर पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जा रही है। बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक खाद्य सामग्री व दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें