फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में 50 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Thu, 03 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
गंगा में इस तरह से बढ़ रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
उत्तर भारत में हो रही झमाझम बारिश से नदियां उफान पर हैं। कन्नौज में गंगा नदी व काली नदी में पानी बढ़ने लगा है। बढ़ता जलस्तर देख कटरी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोग रातभर जागकर निगरानी कर रहे हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में बोई गई धनिया, सब्जी आदि फसलें डूब गई हैं। एक दो दिन में पानी न उतरा तो कटरी के किसानों को जबरदस्त नुकसान होगा।
विज्ञापन
17 जुलाई को बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। 18 जुलाई को पानी 123.70 मीटर तक पहुंच गया था। जिससे कटरी क्षेत्र के लोगों में बाढ़ से खलबली मची रही। किसानों ने बालू में बोई फसलों को उखाड़ना शुरू कर दिया था। किसानों को धान और धनिया का नुकसान हुआ था। लेकिन 20 जुलाई को पानी घटकर 123.30 मीटर पर पहुंच गया। दो दिन में पानी घट जाने से किसानों ने राहत की सांस ली थी। इधर उत्तर भारत व पूर्वी भारत में हो बारिश का असर गंगा व काली नदी पर दिखने लगा है। बारिश के कारण 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 123.20 मीटर से उठकर 123.70 मीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
गंगा के जल में रात में पानी बढ़ा है। बुधवार को यह जलस्तर 123.70 मीटर पर आकर ठहर गया है। दोपहर तक पानी के स्तर में ठहराव बना हुआ है। अब पानी उतरने के आसार है।-शिवनाथ (केंद्रीय जल आयोग, प्रभारी कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें