फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर गांव में घुसा गंगा का पानी, अफसरों ने लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो:02 - कासिमपुर गांव से सामान लेकर नाव से बाहर आए ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली से पहले मेहंदीघाट गंगाजी में बढ़े जलस्तर ने आसपास के गांव में खलबली मचा दी है। चेतावनी बिंदु पार कर चुके गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उधर, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को नरौरा बांध से 46,458 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल आठ सेमी जलस्तर की बढ़ोत्तरी होने के बाद पानी 125.480 मीटर पर पहुंच गया। मेहंदीघाट का चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर पर है। पानी बढ़ने के बाद से कई ग्रामीण कासिमपुर गांव से अपना-अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं। नाव के सहारे खेती व गृहस्थी का सामान बाहर ला रहे हैं।
उधर, डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम राकेश त्यागी, तहसीलदार रामशंकर व नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने प्रभावित गांव का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। राशन सामग्री व तहरी का वितरण भी ग्रामीणों को किया गया। पेजयल, अस्थाई शौचालय व रोशनी की सही व्यवस्था करने के भी डीएम ने निर्देश दिए। पंचायत भवन कटरी गंगपुर में अस्थाई आश्रय स्थल भी बनाया गया।
विज्ञापन

----------------------
शासन के निर्देश पर पहुंचे दो मंत्री
शासन के निर्देश पर श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने बाढ़ राहत कैंप कासिमपुर के 45 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं, उनकी सूची शासन को भेजी जाएगी। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें