फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तेराजाकट-तालग्राम मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के त्यौर गांव निवासी रामवीर ने बताया कि 12 अक्तूबर को पुत्र संजय कुमार तालग्राम बाजार से खरीदारी करने गया था। देर शाम सूचना मिली कि संजय चांद कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक समेत घायल पड़ा है। घायल अवस्था में उसे सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय को तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे संजय कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें