फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित

Thu, 13 Jul 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बुधवार को 122.70 मीटर पहुंचा गंगा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अभी से कपड़े, अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लग गए हैं। पिछले वर्ष 20 जुलाई के बाद ही हाई फ्लड गांव जलमग्न होने लगे थे। बाढ़ में करीब दो माह तक न ही खेतों में कोई काम होता है और न ही किसान मवेशियों को हरा चारा खिला पाते हैं।
विज्ञापन


हाई बाढ़ प्रभावित रहने वाले गांव के लोगों की माने तो बाढ़ के दो माह में उतना पैसा खर्च हो जाता है, जितना वह छह माह में कमाते हैं। कारण इन दो माह में मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था नहीं हो पाती है, जिससे करीब दो माह तक दोनों समय भूसा ही खिलाना पड़ता है और रखा हुआ अनाज वह खुद खाते हैं। ग्रामीण खेतों में उगी सब्जियां जलमगभन होने के चलते नहीं खा सकते, तो बाजार से खरीद कर खाते हैं। वहीं, ग्रामीणों के द्वारा बनाए गए फूस के बंगले भी बाढ़ में बह जाते हैं।

जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि अभी हालात पूरी तरह से काबू में हैं, और जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है। बाढ़ जैसे हालातों से निपटने की तैयारियां जिला प्रशासन ने कर ली है। इसके निर्देश भी जिले के सभी अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


हाई फ्लड गांव -
कटरी गंगपुर, कटरी कासिमपुर, कटरी फिरोजपुर, महाबलीपुर, अमीनाबाद, कटरी डूगरपुर, जलालपुर उमरा, तेरारागी, चौधरियापुर कछोहा, दरियापुर पट्टी, गुगरापुर बांगर, बलिदादपुर, कपूरपुर कटरी, सड़ियापुर बांगर, मिश्रीपुर, कन्नौज कछोहा, दरियापुर चपई, सलेमपुर रमई।

मीडियम फ्लड गांव -
तहसीपुर कन्नौज, पाइंदाबाद, डहलेपुर तराई, कटरी अब्दुलपुर मझिहार, कटरी गदनपुर नराहा, पहाड़पुर, सौसरापुर, मरहरिया, पट्टी मटेना, मोहनपुर बासुदेव, महादेवा खास, जगदीशपुर, वहसुईया, सिंहपुर, सादिकपुर, अकबरपुर, कटरी कासिमपुर, गंगपुर, रायपुर मकटौरा, देवकली कछोहा, सलेमपुर तारा कछोहा, चौरा चांदपुर, मझिला, बारामऊ कछोहा, नौरंगपुर, अजमतपुर, कटरी कल्सानपुर, कटरी मेहंदीपुर, कटरी डूगरपुर, सकरी खुर्द, कटरी अब्दुलपुर, कटरी गुगरापुर, कटरी दाईपुर, गुगरापुर कछोहा, कटरी मनोरथपुर, कुसुमखोर कछोहा, कटरी गोरीपुर बांगर, इशापुर पट्टी, मीरथपुर सम्स, कटरी रायपुर जलेसर अलीपुर, चांदपुर कछोहा, कटरी चांदपुर, जलालपुर कटरी कछोहा, चौधरियापुर कछोहा।

लो फ्लड गांव -
महमूदापुर, सदनापुर करसौली, बरकागांव राजा, रायपुर, सौसरी, छोछापुर, सुजानसराय, गुनाह, सेंगरमऊ, मनोरथपुर, इशापुर, मोहनपुर रतनपुर, कपूरापुर कटरी, गढ़िया कछपुरा, ईस्माइलपुर नुरुद्दीन, मूसरी, कुसुमखोर बांगर, कछियापुर, अमरोली, फगुहा, मछियापुर
-
सीएमओ ने दिए निर्देश
सीएम कृष्णस्वरूप ने चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें। अभी से तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने क्लोरीन टेबलेट, ओआरएस पैकेट, डाक्सीसाईक्लीन कैप्सूल, मेट्रोनीडाजाल टेबलेट, आई ड्राप, स्किन मैकभनाजाल, डाईक्लोपैरा दर्द निवारक समेत कई अन्य जरूरत आने वाली दवाईयों के भंडारण रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे क्षेत्र में यदि बाढ़ जैसे हालात बनने पर जरूरत पड़े तो ग्रामीणों की तुरंत मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें