फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर और बढ़ा, दो हजार बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
कासिमपुर गांव के किनारे पहुंचा पानी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ/कन्नौज। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी चेतावनी बिंदु पार कर कटरी के गांवों की ओर बढ़ने लगा है। यहां के लोग दहशत में हैं। गंगा के सैलाब में करीब दो हजार बीघा फसल डूब गई है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में करीब एक सप्ताह से इजाफा हो रहा है। पानी चेतावनी बिंदु 124.970 को पार कर चुका है। शुक्रवार को जलस्तर 125.050 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कटरी क्षेत्रों में लगभग दो हजार बीघा फसल डूब गई है। पानी कासिमपुर गांव में घुस गया है। तेज बहाव में कच्चे घाट डूब गए हैं। मिट्टी का कटान तेज हो गया है। शुक्रवार को श्मशान घाट डूब गया। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा है। अभी बाढ़ की आशंका नहीं है। गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। राजस्व टीमों को निगरानी के लिए लगा दिया गया है। बाढ़ से निपटने के इंतजाम कर लिए गए हैं।
गंगा की धार में सैर करने का सिलसिला जारी
प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद भी महादेवी घाट पर नाविक क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर गंगा की सैर करा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में नावों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अगर नाविक नहीं मान रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काली नदी भी है उफान पर
गंगा की सहायक काली नदी भी उफान पर है। काली नदी किनारे बसे गढ़िया कछपुरा, इंदुइयागंज, जुकैया, अडंगापुर, तहसीपुर, डहलेपुर, अलियापुर, सलेमपुर कटरी, कटरी बांगर और कटरी अमीनाबाद के किसानों के खेतों में पानी घुसने लगा है। काली नदी के उफान से कटरी के लोग दहशत में हैं।
प्रभावित इलाकों में पहुंचे सपा नेता
बाढ़ की आशंका पर सपा नेता राजेश पाल और नाजिम खान शुक्रवार को प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां ग्रामीणों को मास्क बांटे। सपा नेता राजेश पाल ने कहा कि वह लोग परेशान न हों। सपा उनके साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर शिवा यादव, पवन पाल और ओमकार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें