फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा दशहरा आज, आस्था की डुबकी संग गूंजेंगे जयकारे

Mon, 29 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा दशहरा के मौके पर मंगलवार को मोक्षदायिनी गंगा में स्नान करने के लिए सुबह से ही स्नानार्थियों का रेला उमड़ेगा। सुबह से लेकर शाम तक डूबकी लगाने का सिलसिला के साथ जयकारों की गूंज रहेगी। इसके अलावा मंदिरों भी पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य किया जाएगा। स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस के जवान के साथ तट पर गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दशहरा की पूर्व संध्या के मौके पर सोमवार को कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति की ओर महादेवी घाट पर मां गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। सीमिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने आए हुए भक्तों का स्वागत करते हुए कहा गंगा मां केवल एक नदी ही नहीं है, बल्कि हमारे सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक हैं, जिसमें स्नान करने से हम पुण्य की अनुभूति महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए हम सब का कर्त्तव्य बनता है कि अपनी इस धरोहर को सजोकर रखे और मां गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। आरती के दौरान दीप की छटा देखते ही बनी। उधर मंगलवार का पर्व को देखते हुए मंदिरों में अलावा कई समाज सेवी संस्थाओं ने शर्बत ,पूरी सब्जी, हलवा वितरण करने की तैयारियां की है। आरती के दौरान राकेश कटियार, अमित मिश्रा, वीर पाल सभासद, नंद कुमार कुशवाहा, अतुल मौर्य, अनुराग मिश्रा, कुट्टू पांडेय, संजय प्रधान, गुड्डू शर्मा प्रधान, विनोद यादव, शशिकांत कटियार, धर्मेन्द्र कुशवाहा, कल्लू शर्मा, रानू सक्सेना आदि रहे।

आज बदला रहेगा रूट, हरदोई-औरेया से आने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा असर
गंगा दशहरा पर उमड़ने वाले जन सैलाब को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। इसके तहत मंगलवार को सुबह से हरदोई की ओर से आने वाली गाड़ियां बिलग्राम से सीधे कन्नौज आने के बजाए मल्लावां से होते हुए बिल्हौर होकर यहां आएंगी। वापसी भी इसी तरह होगी। औरेया से कन्नौज आने वाली गाड़ियां बेला से रसूलाबाद होते हुए बिल्हौर होकर कन्नौज आएंगी। इसी रूट से वापसी भी होगी।
विज्ञापन


गंगा दहशरा पर छिबरामऊ में भी होगा आयोजन
छिबरामऊ। गंगा दशहरा पर्व, गायत्री जयंती व अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मदिवस पर शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में प्रात: 10 बजे से गायत्री यज्ञ के बाद शरबत वितरित किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के पुजारी पं. बनारसी दास शास्त्री ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें