फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को उमड़ा जन सैलाब

Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदीघाट पर मंगलवार को गंगा स्नान करने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पूरे दिन स्नानार्थियों ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। माघी पूर्णिमा स्नानपर्व के मद्देनजर सोमवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का मेंहदीघाट स्थित गंगा तट पर पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन


रात में गंगातट पर मेला लग गया। इसमें लोगों ने खरीददारी की। साथ ही जगह-जगह आश्रमों में चल रहे धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुुओं ने गंगा स्नान कर पितरों को याद किया। अन्न व वस्त्रों का दान किया। बाद में गंगा तट पर प्राचीन मंदिर टीपूचंद शिवाला में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी सुभाष शाक्य, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह, नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति पुलिस, राजस्व व गोताखोर टीम के साथ गंगा तट पर मौजूद रहे। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह कैमरे व महिला पुलिस तैनात की गयी।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के जलेसर घाट व चियासर घाट पर माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज वीके शुक्ला, चौकी प्रभारी नौरंगपुर रमेश चंद्र पांडेय पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। डोंगा, रस्सा आदि सुरक्षा के उपकरणों का भी इंतजाम किया गया।

बारह घंटे ठप रहा हरदोई-कन्नौज मार्ग
माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के चलते हरदोई-कन्नौज मार्ग पर वाहनों को मेंहदीघाट से दो किमी पहले ही रोक दिया गया। श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए बड़े वाहनों को मियांगंज के निकट बैरियर लगाकर यातायात पुलिस ने रोक दिया। करीब दो सौ मीटर पहले गंगागंज के निकट बाइक चालकों को भी रोका गया। रात करीब 12 बजे से बंद हुआ आवागमन मंगलवार की दोपहर बाद ही सामान्य हो सका। इसके चलते वाहन चालकों को काफी चक्कर लगाकर नानामऊ घाट या घटियाघाट से होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें