तिर्वा(कन्नौज)। शादी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद धोखाधड़ी कर आठ बीघा जमीन लिखवा ली गई। अब पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। तिर्वा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
कोतवाली इलाके के एक गांव के युवक ने बताया कि बहन को शादी का झांसा देकर उहिदापुर गांव के श्याम प्रताप, सुजान सराय निवासी रामविलास, सदर कोतवाली के गंगधरापुर गंाव निवासी रघुवीर सिंह, हैबतपुर निवासी पवन सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बहन के नाम दर्ज आठ बीघा भूमि अपने नाम करा ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रामविलास व श्याम प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।