कन्नौज सदर कोतवाली के नेरा गांव में गुरुवार देर रात 70 साल की वृद्धा के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई। दरिंदे ने सोते समय वृद्धा के चेहरे पर ईंट, वजनी चीज और धारदार हथियार से कई वार किए। हमले में गाल कट गए। दोनों आंखें सूज गईं। नाजुक अंग में डंडा का प्रयोग हुआ। खून का रिसाव बंद न होने से वृद्धा को कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया गया। यहां वह आईसीयू में है।
दरिंदे वारदात के बाद सोने का बाला व चांदी की तोड़ियां ले गए। परिवार लूट के चक्कर में वारदात होना बता रहा है। वहीं पुलिस इसे पारिवारिक या गांव की किसी रंजिश के नजरिये से भी देख रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की है। मानीमऊ चौकी इलाके का नेरा गांव मुख्यालय से करीब दस किमी दूर है।