कन्नौज। लॉकडाउन में फंसे गैरप्रांत के लोग घर जाने के लिए अपना नाम और पता जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर दर्ज करा दें। इससे उन्हें मदद उपलब्ध कराई जा सके। यह जानकारी जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने दी है।
डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर जिले में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के कुछ राहत दी गई है। बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगा लें। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करें। डीएम ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ कन्नौज नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर थर्मल स्क्रीनिंग कर ही प्रवेश दें। कार्मिकों /श्रमिकों के लिए सुरक्षा बीमा के साथ सैनिटाइजर व साबुन की उचित व्यवस्था की जाए।
गैरप्रांत के लोग इन नंबरों पर दे सकते जानकारी
अफसर का नाम मोबाइल नंबर
अपर जिलाधिकारी 9454417626
मुख्य विकास अधिकारी, कन्नौज 9454464991
उप जिलाधिकारी, सदर-कन्नौज 9454416467
उप जिलाधिकारी, छिबरामऊ 9454416468
उप जिलाधिकारी तिर्वा 9454416469
विकास कुमार, आशुलिपिक 9721575868
अनूप सक्सेना, टंकक कलक्ट्रेट 9554222242
जनपद कंट्रोल रूम 05694- 235898/236836/ 9569514874