फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट के जर्क से न फुंकेंगे ट्रांसफार्मर

Sat, 20 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
33/11 केवी पुराने सब स्टेशन में सीटी सिस्टम लगाया गया। इसके लगने से करंट का जर्क आने पर लाखों कीमत के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।
विज्ञापन


सब स्टेशन में पांच एमवीए का एक और 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। दस एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मरों पर सीटी सिस्टम पहले से ही लगा था, पर कुछ माह पहले ट्रांसफार्मर की तीन में से एक सीटी फुंक गई थी। इसे आज बदल दिया गया। संविदाकर्मी अतीक अहमद गुड्डू, राजेश, करन सिंह, सौदान सिंह आदि की टीम ने यहां पर तीन नई सीटी स्थापित कर दीं।
विज्ञापन


एक्सईएन आरएन वर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट या हाई वोल्टेज का जर्क सबसे पहले सीटी पर पड़ेगा और आपूर्ति ठप होने से ट्रांसफार्मर सुरक्षित बच जाएगा। उधर बिल संग्रह केंद्र में सर्वर की स्पीड धीमी रहने से बिल जमा करने में काफी परेशानी हुई। गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर सर्वर मशीन ठीक कर गए थे, पर दूसरा सिस्टम न चलने से बिलों का संशोधन का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें