फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलमती मंदिर में अखंड पाठ शुरू

Sun, 03 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मलीन जगताचार्य स्वामी नारदानंद सरस्वती की पुण्य तिथि में सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर परिसर में रविवार से शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा व रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया। यज्ञ के लिए भव्य मंडप व यज्ञ वेदियां बनाई गईं।
विज्ञापन


मां फूलमती मंदिर परिसर में सुबह राम दरबार की पूजा के साथ रामचरित मानस के अखंड पाठ की शुरुआत हुई। शिखर मिश्रा ने पूजन अर्चन किया। गोपी शरण के संयोजन में बउआ मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अजय मिश्रा, विमल तिवारी, गगन मिश्रा, निहालेश्वर मिश्रा, रवि पांडेय, अमरनाथ, बाल किशन अवस्थी ने संगीत स्वरों के साथ मानस की चौपाइयों का गायन किया।

इस मौके पर शिखर मिश्रा ने बताया कि चार जनवरी को दोपहर एक बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। आचार्य रामगोपाल कृष्ण भारद्वाज भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा दोपहर एक से शाम पांच बजे तक चलेगी। पांच जनवरी की रात सात बजे से सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। छह जनवरी को शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें