फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिकापुर ने गुरौली को दो विकेट से हराया

Fri, 05 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिकापुर में चल रहे स्टार कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बसपा नेता अनुराग सिंह जाटव व जिला पंचायत सदस्य मो. हाशिम ने पहुंचकर उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस दौरान कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। आपसी मेलमिलाप बेहतर रखे। उन्होंने कहा कि खेल से कई फायदे हैं। इस दौरान बादाम सिंह भी मौजूद थे। उधर, गुरौली व फरिकापुर के बीच खेले गए मैच में गुरौली की टीम 13 ओवर में 90 रन बनाकर आउट हो गई।

जवाब में उतरी फरिकापुर सुपर स्टार ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। सुपर स्टार के नफीशुल को चार विकेट व 38 रन की पारी खेलने पर बसपा नेता अनुराग सिंह ने मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया। इस जीत के साथ फरिकापुर सुपर स्टार सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें