तहसील दिवस में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को
मायूसी हाथ लगती है। उनके प्रार्थनापत्र जमा तो कर लिए जाते हैं, पर
निस्तारित नहीं हो पाते।
सीडीओ उदयराज यादव की अध्यक्षता में आयोजित
तहसील दिवस में कई विभागों से जुड़ी 113 शिकायती प्रार्थनापत्र दर्ज किए
गए। जिसमें राजस्व विभाग की प्राप्त हुई 45 शिकायतों में सिर्फ छह का मौके
पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष अन्य विभागों की शिकायतों को संबंधित
विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिए गए।
तहसील दिवस में पुलिस
विभाग से संबंधित 36, विकास विभाग की 15, जलनिगम की छह, चकबंदी की चार,
विद्युत विभाग व शिक्षा विभाग की दो-दो, नलकूप, पालिका और पूर्ति विभाग की
एक-एक शिकायत दर्ज की गई। तहसील दिवस में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित,
तहसीलदार शिवनारायन पांडेय, अपर तहसीलदार धीरज श्रीवास्तव, बीडीओ अनिल
कुमार आदि मौजूद थे।