फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रिपोर्ट देने पर एडीओ पंचायत समेत खंड प्रेरक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम ब्लाक के अफसरों ने वाहवाही पाने के लिए उच्चाधिकारियों को शौचालय पूर्ण होने की रिपोर्ट भेज दी। जांच में शौचालय अधूरे मिले। इससे सीडीओ के आदेश पर एडीओ पंचायत व खंड प्रेरक से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले में 1349 शौचालय निर्माणाधीन व 328 शौचालय अपूर्ण होने की अफसरों ने रिपोर्ट दी थी। तालग्राम ब्लाक में 59 शौचालय अपूर्ण होने का जिक्र था। कुछ दिनों बाद सत्यापन हुआ तो ब्लाक स्तरीय अफसरों ने अफसरों की डांट से बचने के लिए सभी शौचालय पूर्ण होने की रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट देखकर अफसर चौंक गए। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने खंड विकास अधिकारी तालग्राम को सत्यापन करने के आदेश दिए।
ग्राम पंचायत ऊंचा में चार, अमोलर में नौ, रोहली में 11, मझपुर्वा में 15 व नरमऊ में 20 शौचालय अपूर्ण मिले। सीडीओ ने फर्जी रिपोर्ट भेजने पर बीडीओ को जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र शर्मा व खंड प्रेरक ब्रजेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें