एक शोरूम में में खरीदारी करने के बहाने आईं चार
महिलाओं ने दो कीमती साड़ियां पार कर दी। उनकी यह हरकत दुकान में लगे
सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने जब महिलाओं की हरकत को देखा तो
उन्हें टोंक दिया और उनके पास से चोरी कर छिपाई गईं साड़ियां बरामद कर लीं।
इस
दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में महिलाओं को कड़ी हिदायत देकर
छोड़ दिया गया। नगर के मुख्य मार्ग पर पुरानी तहसील के सामने निर्देश
चतुर्वेदी का कपड़ा मंदिर के नाम से साड़ियों का दो मंजिला शोरूम है।
शनिवार की दोपहर चार महिलाएं खरीदारी करने के बहाने शोरूम पर पहुंचीं।
उन्होंने साड़ी दिखाने की बात कही। इस पर दुकान मालिक ने उन्हें दूसरी
मंजिल पर साड़ी पसंद करने के लिए भेज दिया। इस बीच महिलाओं ने किसी तरह
सेल्समैन की नजरें बचाते हुए दो कीमती साड़ियां चोरी कर छिपा लीं, पर उनकी
यह पूरी हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी।
यह सब
नीचे बैठा दुकान मालिक टीवी स्क्रीन पर देख रहा था। कुछ देर बाद जब महिलाएं
नीचे उतरकर शोरूम से बाहर जाने लगीं, तभी उसने उन्हें रोक कर चुराई गई
साड़ियों को वापस करने की बात कही। पहले तो वह आनाकानी करती रहीं और चोरी
की बात सिरे से नकारती रहीं।
जब उन्हें शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की
फुटेज दिखाई गईं तो वह हतप्रभ रह गईं और फिर उन्होंने छिपाई गई दोनों
साड़ियां वापस कर दी। हालांकि, इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ जुट गई थी। बाद
में दुकानदार ने महिलाओं को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।