फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएम श्रेष्ठ परीक्षा में चार छात्रों का हुआ चयन

Tue, 11 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर। पीएम श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में कोतवाली क्षेत्र के जसपरापुर सरैया के उच्च प्राथमिक विद्यालय के तीन व कंपोजिट विद्यालय बझेड़ी के एक छात्र का चयन हुआ है। इससे परिजनों समेत अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक कि पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षा संस्थान में आवासीय शिक्षा सरकारी खर्च पर प्रदान की जाएगी। जसपुरा पुर सरैया के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा आठ के सुगम,मयंक,सोनाली व कंपोजिट विद्यालय के अभिभावक का पीएम श्रेष्ठ योजना की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। सोमवार को विद्यालय परिसर में छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक ने छात्रों के चयन होने पर खुशी इजहार करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया। वहीं छात्रों के परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें