फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिना मान्यता के चलते मिले चार विद्यालय, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बिना मान्यता और मान्यता से ज्यादा कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बीईओ ने बिना मान्यता चल रहे चार स्कूलों को पकड़ा और उनके प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन बंद न होने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


तालग्राम ब्लॉक में कई ऐसे विद्यालय हैं, जो बिना मान्यता के धड़ल्ले से चल रहे हैं। कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं, जिनकी मान्यता प्राथमिक की है और वहां जूनियर की कक्षाएं चला रहे हैं। वहीं जूनियर तक मान्यता वाले विद्यालय हाईस्कूल व इंटर तक की कक्षाएं चला रहे हैं। इतना ही नहीं बाकायदा बोर्ड लगाकर प्रचार कर अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऐसे स्कूलों पर शिकंजा कसने और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत बीईओ ने अभियान चलाया तो चार विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले, जिन्हें नोटिस जारी की गई हैं।

बीईओ ने बताया इन स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि कस्बा तालग्राम में मां आशा एजुकेशन सेंटर, चौखटा चौराहा के समीप केपी एजुकेशन सेंटर बिना मान्यता के संचालित मिले हैं। जबकि नर्सरी विद्यालय रजलामऊ के नाम से दो विद्यालय चल रहे हैं। बिना मान्यता वाले चार विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी कर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर बंद नहीं किए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें