फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों ने युवक से मारपीट कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। बाइक से घर लौट रहे युवक को चार लोगों ने रोक कर पीट दिया। इसके बाद मोबाइल और 21 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के करसाह गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की रात करीब आठ बजे साले को बाइक से लेकर तिर्वा से करसाहा गांव लौट रहे थे। हजियापुर मोड़ पर चार लोग खड़े मिले। इन्होंने बाइक रोक ली। हम लोगों को मारने लगे। इनमें से व्यक्ति को पहचान लिया। इन लोगों ने मारपीट कर मोबाइल फोन और 21 हजार रुपये छीन लिए। एक ने तमंचा निकाल कर कनपटी से लगा दिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने खैरनगर चौकी पर तहरीर दी। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें