फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से नहीं मिला अनाज, तेल

Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सीहपुर गांव में बीते चार महीने से राशन का अनाज और मिट्टी का तेल न बंटने से ग्रामीण भड़क गए। गुरुवार को उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राशन ब्लैक कराने के आरोप भी जड़े।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर बड़े अफसरों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीहपुर के ओम नारायन, महेश चंद्र, सुनील सिंह, रामकुमार, मुकेश, सोहनलाल, राजीव, वेदराम, दिनेश चंद्र, अरविंद, शिवरतन सिंह समेत करीब एक सैकड़ा ग्रामीण हंगामा करते हुए दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचे।

यहां डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी डीएम तक पहुंची तो उन्होंने पूर्ति विभाग के अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। विजय बहादुर, छविनाथ सिंह, हरीराम, रामबाबू, वीरभान, मेवाराम आदि ने डीएम को संबोधित पत्र में लिखा कि सीहपुर में राशन की दुकान गोवा के कोटेदार के यहां संबद्ध है।
विज्ञापन


जब वे राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार ने भगा दिया। इस दौरान गालीगलौच की और फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके पहले सीहपुर गांव के कोटेदार सतौरा के कोटेदार के यहां संबद्ध रहे हैं, पर वहां भी तीन महीने तक राशन और तेल नहीं मिला।

आरोप लगाया कि कई किमी का चक्कर लगाकर जाने के बाद कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने नियमित रूप से राशन और तेल दिलाने एवं अनियमितता करने वाले कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

उध्ार,पूर्ति विभाग के निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि सीहपुर में शुक्रवार को वह विभागीय टीम के साथ जांच करने जाएंगे। कार्डधारकों को जल्द ही राशन बंटवाया जाएगा। यदि चार महीने तक राशन न बांटने की शिकायत सही निकली, तो कोटेदार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें