फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पारिवारिक विवाद में चार माह की मासूम बच्ची की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पारिवारिक विवाद में सौतेली दादी व उसके भाई ने चार माह की बच्ची को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला भाई के साथ भाग निकली। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर शनिवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव गौहना खेड़ा निवासी नीरज बाथम ने बताया कि उसकी मौसी रेखा देवी और छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी मामा विक्की रंजिश के चलते घर पहुंचे और अकारण गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब नीरज की पत्नी ज्योति बीचबचाव के लिए आई। तो उसके साथ भी मारपीट की। इसी बीच रेखा ने ज्योति की गोद में से चार माह की बेटी तन्वी को छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। उसके प्राण-पखेरू उड़ गए। इस घटना से चीख-पुकार मच गई।
बच्ची को अस्पताल ले जाया गया पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। नीरज ने बताया कि पिता लालता प्रसाद बाथम ने तीन शादियां की हैं। मां के निधन के बाद मौसी रेखा देवी से शादी कर ली। मौसी उनसे रंजिश मानती है और अक्सर उसके व पत्नी के साथ मारपीट करती है। इस काम में मामा विक्की उसका सहयोग करता है। पिता नीरज की तहरीर के आधार पर पुलिस रेखा देवी व विक्की के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें