कन्नौज जिले में खेत पर चारा लेने गए वृद्ध किसान का जमीन पर पड़ी केबल पर पैर पड़ गया। इससे किसान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली के गांव हौदापुर्वा निवासी 65 वर्षीय रामसेवक शुक्रवार की दोपहर दो बजे मवेशियों के लिए खेत पर चारा काटने गए थे।
उनके खेत के ऊपर से मोहल्ले के लोगों की घरेलू बिजली लाइन गुजरी है। हवा चलने के कारण एक केबल टूटकर खेत में गिर गई, जिस पर रामसेवक का पैर पड़ गया और करंट से मौत हो गई। भाई उमेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।