फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सड़क सुरक्षा के लिए चलाया अभियान, नियमों की अनदेखी पर 713 वाहनों का चालान

Fri, 03 Mar 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूकत करने के उद्देश्य से जिले में यातायात सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसके तहत 713 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे और उसमें जा रही जान की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर सभी थानों में कुल 713 गाड़ियों के चालान भी किए गए।

विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों से जागरुक भी कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जिले भर में यातायात सुरक्षा दिवस चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर चलाए गए अभियान के तहत जिले के सभी थानों में दुपहिया सवारों के हेलमेट चेक किए गए।
हेलमेट नहीं लगाने वालों को इसे लगाने की नसीहत देकर उनका चालान भी किया गया। चार पहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट लगाने की भी जानकारी दी गई। जगह-जगह ट्रैफिक नियमों के पालन से जुड़ा पंपलेट भी बांटा गया। एसपी ने बताया कि इस तरह का अभियान समय-समय पर लगातार चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें