फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
Four crore will be widened to Talgram-Chibramau road - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम से छिबरामऊ जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बड़े वाहनों के आने या त्योहार के चलते मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साढ़े 17 किमी लंबी सड़क के लिए शासन से चार करोड़ का बजट मिला है। दो माह में कार्य पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग की कुल लंबाई करीब 17.5 किमी है। यह मार्ग कुछ जगह जर्जर होने के साथ ही केवल पांच मीटर चौड़ा था। बड़े वाहनों के इस मार्ग पर अधिक चलने से आएदिन जाम और बाइक व साइकिल सवारों को चलने में दिक्कत होती थी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को बनवाने की कई बार मांग की। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 ने इस मार्ग का एस्टीमेट बनाकर भेजा। इसमें चार करोड़ का बजट की मांग की थी। इसको शासन ने स्वीकृत कर लिया। यह मार्ग अभी तक पांच मीटर है, जो सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके चौड़ीकरण होने से तालग्राम, छिबरामऊ समेत 22 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
बहवलपुर, कमालपुर, कपूरापुर, त्रिलोकपुर, हाथिन, कसाबा, भाउलपुर, पलिया, बूचपुर, बमरौली, गधैइया ऊसर, हिम्मत नगला, केसरीनगला, त्यौर, मुडिया, असेह, खजुरियन नगला, बिरियन नगला, खगू नगला, बेहटा, मधई नगला, गढ़िया, अतरौली, किशनपुर, मुसाफिरपुर, रनवां, रोहली, कुशलपुर्वा आदि।
विज्ञापन

किशनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सर्वेश कुमार ने बताया पहले यह मार्ग संकरा था। अब इस मार्ग पर काम होने से चौड़ा हो जाएगा। बड़े मार्ग होने के बाद लोगों को जाम समेत अन्य दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिंदेश पटेल का कहना है कि अक्सर लोग छिबरामऊ इसी मार्ग से जाते हैं। हम सभी लोग छिबरामऊ का ही बाजार करते हैं। इस मार्ग पर अधिक आवागमन होता है। अब यह मार्ग जब चौड़ा हो जाएगा तो आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। किसान भुवनेश्वर चंद्र मिश्रा ने बताया पहले दुपहिया वाहन लेकर चलने में दिक्कत होती थी। अक्सर मवेशियों के लिए कुछ न कुछ लाने जाना पड़ता है। इस मार्ग का जीर्णोद्धार होने से सहूलियत मिलेगी। आफताब का कहना है कि इस मार्ग के सुंदरीकरण के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी। काफी सालों बाद इसकी तस्वीर बदलने वाली है। मार्ग पर काम होने से लोगों को सफर करना आसान होगा।
तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग के लिए चार करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। अक्तूबर में इस पर निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। हॉट मिक्स प्लांट मशीन से काम करवाया जाएगा। इस कार्य को दो माह में समाप्त करने का प्रयास रहेगा। इस मार्ग के बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-विमल कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें