फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुष्कर्म के सूत्रधार चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगर के एक गेस्ट हाउस में संचालित होटल मालिक ने महिलाओं के साथ षड्यंत्र रचकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिलाया गया। शुक्रवार को पीड़िता को घटनास्थल पर ले जाकर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ के गांव निवासी किशोरी के साथ पांच जुलाई को नंगापुर्वा तिर्वा रोड संपर्क मार्ग के गेस्ट हाउस में संचालित होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने होटल संचालक खिवराजपुर्वा निवासी कुलदीप राजपूत, दुष्कर्म आरोपी थाना तालग्राम के गांव किशनपुर निवासी रजनीश, तिर्वा के देवपुर्वा निवासी रमनदेवी तथा परवीन उर्फ सुमन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल आलोक दुबे का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी की चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें