फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः पूर्व चेयरमेन ने घर घर पहुंचाई सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम कस्बे में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने बाहर से आए 32 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

इनके घर पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह ने दूध और ब्रेड के पैकेट पहुंचाए हैं। एसडीएम गौरव शुक्ला के निर्देश पर ईओ घनश्याम राय, लिपिक नितेश यादव ने मोहल्ला जेरकिला और टीला में बाहर से लौटे लोगों की तलाश की।
डॉ. सौम्या गंगवार, डॉ. मोनिस अंसारी, डॉ. भानु तिवारी ने 32 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन किया। एमओआईसी डॉ. उमेशचंद्र वर्मा ने बताया कि लक्षण मिलने पर सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें