फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व चेयरमैन पर सामान गायब करने व वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के घर पर नगर पंचायत का सामान गायब करने व भुगतान के बाद भी काम न होने पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया। ईओ ने चस्पा नोटिस में सामान वापस न करने और भुगतान के बाद भी काम न कराने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


साल 2017 से 22 तक संजय चतुर्वेदी नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी धन से खरीदे गए 15 केवीए का जनरेटर, सीएसबी रोड के चौड़ीकरण के दौरान बैंड पोल, एलईडी लाइटें और दो स्वागत द्वार अपने पास रख लिए। इसके अलावा 2018-19 में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नया बस स्टाफ से नगर पंचायत कार्यालय तक 20 मीटर के पोल समेत लाइटों का काम कराना था जिसका भुगतान भी कर दिया था।
यह काम आज तक नहीं कराया गया। इसके लिए ईओ ने 28 अगस्त 23 और 19 सितंबर 23 को नोटिस के माध्यम से पूर्व चेयरमैन को सामान वापस करने और भुगतान के बाद नगर में लाइटें न लगने की जानकारी दी गई थी। साथ ही पंचायत प्रशासन ने यह सूचना शासन के अलावा जिले के अन्य अधिकारियों को दी थी। जनरेटर समेत अन्य सामान वापस करने और भुगतान के बाद पोल समेत लाइटें न लगाने पर ईओ सचिन कुमार पटेल ने नोटिस जारी कर पूर्व चेयरमैन को 15 दिन का समय दिया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि सामान न मिलने और पोल समेत लाइटें न लगाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व चेयरमैन संजय चतुर्वेदी ने बताया कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। यह संबंधित बाबू और ठेकेदार की जिम्मेदारी है। नगर पंचायत का कोई भी सामान उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें