फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बसपा के पूर्व प्रत्याशी समरजीत पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार भारती ने तिर्वा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी समरजीत दोहरे को निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। बताया गया कि समरजीत दोहरे 2022 में कन्नौज सदर विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी थे। हार के बाद उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के विरोध में सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष में बताया कि समरजीत दोहरे लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। साक्ष्यों के आधार पर इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें