डा.भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला प्रशासन ने राजकीय महिला डिग्री कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। राजकीय डिग्री कालेज ने सभी प्राचार्यो को प्रतियोगिता में तीन छात्रों की सहभागिता कराए जाने के लिए पत्र भेजा था। सोमवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में महज पांच छात्राएं शामिल हुई।
अंबेडकर जयंती पर एक दिन पहले राजकीय महिला डिग्री कालेज में निबंध प्रतियोगिता के आयोजन कराए जाने के जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए थे। प्रतियोगिता कराए जाने की जिम्मेदारी राजकीय महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य ब्रहम्मदेव को सौंपी गई। इस आशय का पत्र भी सभी महाविद्यालयों को भेजा गया।
जिसमें सभी से अनुरोध किया गया था कि वह अपने महाविद्यालय से प्रतियोगिता में शामिल कराए जाने के लिए तीन छात्रों को भेजेंगे। प्रतियोगिता के दिन पीएसएम डिग्री कालेज से एक, राजकीय महिला डिग्री कालेज से दो, डा.भीमराव अंबेडकर डिग्री कालेज अनौगी से एक छात्रा शामिल हुई।
प्रतियोगिता के दौरान कक्ष में डयूटी कर रही राजकीय महिला डिग्री कालेज की प्रवक्ता डा.सोनू पुरी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि सभी महाविद्यालयों को सूचना भेजी गई। इसके अलावा तमाम जगह मेल भेजकर भी सूचित किया। इसके बावजूद महाविद्यालयों ने प्रतियोगिता के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।