फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वार्ड से पुरुष ने भर दिया पर्चा, खारिज

Thu, 19 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं से बड़े-बड़े वायदे करने वाले और विकास की इबारत लिखने का दावा करने वाले कुछ प्रत्याशियों को यह नहीं पता है कि वह जिस ग्राम पंचायत या वार्ड से पर्चा भर रहे हैं, उसका आरक्षण क्या है। आरक्षण के विपरीत नामांकन करने की वजह से जांच में सदस्य पद के दो पर्चे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन


 
रिटर्निंग ऑफीसर राजेश कुमार बघेल ने बताया कि सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत सतौरा का वार्ड तीन पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है, यहां से सुरेश चंद्र पुत्र शिवचरन ने पर्चा दाखिल कर दिया।


इसी तरह सांसद आदर्श गांव सैयदपुर सकरी का वार्ड सामान्य महिला को आरक्षित है, यहां सदस्य पद पर सलमान पुत्र अली अजहा ने नामांकन कर दिया। आरक्षण के तहत नामांकन पत्र न मिलने की वजह से उनको निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


 
बताया कि गुरुवार को भी पर्चों की जांच चलेगी। मामूली कमियों को प्रत्याशियों की देखरेख में दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर दो दिनों में जो प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, उनकी सूची ब्लाक परिसर में चस्पा की जा चुकी है।


बुधवार को सूची चस्पा करने का काम चलता रहा। सूची में अपना नाम देखने के लिए उम्मीदवारों की खासी भीड़ लगी रही। कई प्रत्याशियों ने अपने पर्चों की जांच कराने के एआरओ टेबिल पर दस्तक दी। उन्होंने अपने पर्चे के वैध व अवैध पाए जाने के बारे में जानकारी की। बीडीओ सदर साधना दीक्षित, एडीओ सांख्यिकी राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें