कन्नौज। जिले में 8,82020 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए जिले के अधिकारियों से भूमि चिह्नित करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पत्र भेजकर लक्ष्य के अनुसार पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले में वर्ष 2021 में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने वन विभाग समेत सभी विभागों के लिए जमीन चिह्नित कर पौधे लगाने की संख्या निर्धारित कर दी है। ज्यादातर विभागों को दो से तीन हजार पौधे लगाने के लिए कहा गया है। सभी विभागों के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष पौधे लगाने के लिए भूमि की तलाश करेंगे। इसकी सूचना डीएम कार्यालय में भी देनी होगी। एआरटीओ संजय कुमार झा ने बताया कि उनके विभाग को 2880 पौध लगाने का लक्ष्य दिया गया है। (संवाद)