फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाद्य सुरक्षा टीम ने सरसों के तेल और साबूदाना का भरा नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। टीम ने शुक्रवार को सरसों के तेल व साबूदाना के तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य उमेश प्रताप सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गुरसहायगंज के खाड़ेदेवर स्थित दुकान से सरसों का तेल का नमूना भरा। इसके बाद टीम ने गोवर्धनी तिराहा स्थित दुकान से सरसों का तेल और साबूदाना के नमूने लिए। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें