फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू वार्ड में ताला लटकने पर शासन सख्त, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में डेंगू और प्रथम तल के वार्डों में ताले लटके पर शासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव ने डीएम को जांच के आदेश दिए हैं। शासन का रुख देख डीएम ने सीएमएस से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में सौ शैया अस्पताल के वार्डों में ताले लटकने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा ने लिया है और कन्नौज डीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम कार्यालय की ओर से अब अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सुनील सिंह को पत्र भेजा गया है, जिसमें तीन दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सीएमएस डाॅ. सुनील सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें