क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बनवारी में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों एवं गांव के एक मासूम की हालत बिगड़ गई। सभी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव कुंवरपुर बनवारी निवासी रामकृष्ण जाटव के बेटे नागराज (17), विश्वनाथ (27) एवं उनकी पत्नी मुन्नीदेवी (56) और गांव के ही रमन (4) पुत्र देवेंद्र के पेट में रविवार को अचानक दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उलटी और दस्त शुरू हो गए। सभी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डाक्टर ने बीमारी की वजह फूड-प्वाइजनिंग बताया है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। रामकृष्ण ने बताया कि गांव में रोजाना सफाई नहीं हो रही है। जगह- जगह कूड़ा रखा है, जिससे मच्छर बढ़ गए हैं। बदबू से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।