फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद खुला दवा वितरण कक्ष

Tue, 03 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कर्मचारियों की मनमानी से मरीज भड़क गए। दवा वितरण कक्ष समय से पहले बंद होने पर मरीजों ने हंगामा किया। जिसके बाद चीफ फार्मासिस्ट ने कक्ष खुलवाकर दवा वितरण कराया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में ओपीडी का समय निर्धारित है। ओपीडी के दौरान दवा वितरण कक्ष भी खुला रहना चाहिए लेकिन इस समय को दरकिनार कर अस्पताल का स्टाफ मनमानी करता है। सोमवार को इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ा। दो बजने से पहले ही दवा वितरण कक्ष में ताला डाल दिया गया।

कुछ मरीजों के जमा पर्चे भी वापस कर दिए गए। यह देखकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी चीफ फार्मासिस्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोबारा कक्ष को खुलवाकर दवा वितरण शुरू कराया। मरीज किरन, सरिता, शबनम, अन्नपूर्णा, कशिश समेत कई मरीजों का कहना था कि दवा वितरण कक्ष के कर्मचारी दोपहर की ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बजे से पहले ही दवा वितरण कक्ष में ताला लगाकर चले जाते हैं। इससे मरीज भटकते रहते हैं।
विज्ञापन


बाद में उन्हें मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि मंगलवार से विशेष चौकसी बरती जाएगी। जो भी डॉक्टर या कर्मचारी लापरवाही बरतता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें