फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप चलने से डूब गई 70 बीघा फसल

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
खेत में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के गांव रनवां में सोमवार की रात राजकीय नलकूप संख्या 51 पर नशे में किसी ने नलकूप चालू कर दिया। किसानों की 70 बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नलकूप आपरेटर के खिलाफ हंगामा करते हुए आक्रोश जताया और गांव पहुंचे आपरेटर को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह खेतों में पानी भरा देख किसान दंग रह गए। फसल बर्बाद देख आक्रोशित किसानों का गुस्सा बढ़ गया। इसी बीच सूचना पर पहुंचे किसानों ने नलकूप आपरेटर राजेश्वर दयाल को गांव से खदेड़ दिया। कुछ किसान अपने खेतों से पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं, किसानों ने मुआवजे की भरपाई के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की है। ग्रामीणों ने नलकूप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर, हंगामे के बावजूद विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया। जिसके बाद आक्रोशित किसान शांत हो सके।
विज्ञापन


19 किसानों की फसल हुई तबाह
खेतों में पानी भर जाने से किसान जीतू प्रजापति, बबलू दुबे, भीकम सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, गंगाराम, कप्तान सिंह, रूप सिंह, रामलखन, दीपू सक्सेना, प्रशांत, विमल किशोर, चंचल चौहान, लालाराम शर्मा, अरविंद, कल्लू, सुमित, जगन्नाथ, मोहित, मिलन समेत 19 किसानों के आलू की फसल के अलावा के खोदाई के लिए तैयार खड़े आलू की फसल में पानी भर गया।

इंसेट
 किसान नोट बंदी के कारण खाद, बीज लेने के लिए परेशान हैं। वहीं सरकारी कर्मचारी किसानों पर कहर ढा रहे हैं। इसका उदाहरण रनवां में नलकूप आपरेटर की लापरवाही के रूप में दिखा है। किसानों को उचित मुआवजे को लेकर डीएम से वार्ता कर मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे। वह अगर मुआवजा न मिला तो किसानों के हक के लिए धरना प्रदर्शन कर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। - शमीम सिद्दीकी (भाकियू जिलाध्यक्ष)

कोट
वह नलकूप की चाभी गांव के संतोष को देकर चले गए थे। उन्हें जानकारी नहीं है कि नलकूप किसने स्टार्ट कर दिया है। सुबह जानकारी होने पर वह नलकूप पर गया था। किसान का आक्रोशित देख वह वापस लौट आया है।
विज्ञापन

- राजेश्वर दयाल (नलकूप आपरेटर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें