फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख की पत्नी, विकलांग भी मैदान में

Tue, 24 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक में ग्राम पंचायत प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन ब्लाक परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। प्रधान पद के कई प्रत्याशियों ने बैंडबाजों तथा भारी जुलूस के साथ पहुंचकर नामांकन कराया। इस कारण सारे दिन जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। कई सपा नेताओं ने भी पर्चे भरे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक विकलांग युवक और एक ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने भी प्रधान पद के लिए नामांकन कराया है। सुबह से ही प्रत्याशी नामांकन पहले कराने के लिए लाइन में लग गए। 10 बजे के बाद भीड़ बढ़ती गई। पनगवां ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी टीटू पांडेय समर्थकों के कंधों पर सवार होकर वाहनों के जुलूस के साथ पहुंचे।

तेराजाकेट से प्रधान पद के लिए राधा देवी बैंडबाजे व भारी लावलश्कर के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंची, पर तालग्राम एसओ इमरान खान ने जुलूस को वापस कराया और प्रत्याशी को सिर्फ प्रस्तावक के साथ नामांकन करने भेजा। मलिकपुर के पूर्व प्रधान राम प्रकाश यादव बाइक जुलूस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्हें एसओ ने रोका तो वह थानेदार से भिड़ गए। जुलूस को गेट तक ले जाने की जिद पर अड़ गए। नोकझोंक के के दौरान समर्थकों ने पुलिस को धता हुए गेट तक जुलूस पहुंचा दिया। तेरारब्बू, बमरौली, मझपुरवा, पनगवां न्याय पंचायतों में महिलाओं की भी भारी भीड़ नामांकन कराने के लिए लगी रही। नामांकन कराने के लिए भारी भीड़ लगी रही।

दोनों दिनों में प्रधान पद के कुल 753 व सदस्य पद के 1339 नामांकन पत्र बिके। उधर, ताहपुर ग्राम पंचायत से एक विकलांग युवक ने प्रधान पद के लिए नामांकन कराया है। विकलांग पंचम दोनों पैरों से विकलांग है। अपने समर्थकों की गोद में बैठकर वह ब्लाक पहुंचा।

वहीं प्रधान पद के चुनाव के लिए तालग्राम ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह की पत्नी रेनू देवी ने भी नामांकन कराया है। सुबह साढ़े आठ बजे उन्होंने ग्राम पंचायत रजलामऊ से प्रधान पद के लिए पर्चा भरा है। इस दौरान सीओ छिबरामऊ वीपी सिंह सोलंकी, एसडीएम महेश दीक्षित, खूफिया विभाग के अधिकारी आरबी सिंह यादव, बीडीओ पंकज यादव आदि अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

उधर, 28 नवंबर को प्रथम चरण के होने जा रहे मतदान को लेकर ग्राम पंचायत में हाईटेक तरीके से प्रधान पद के उम्मीदवार प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। वोटरों को रिझाने के लिए सभी तरह के हथकंडों को इस्तेमाल किया जा रहा है। न्याय पंचायत फतेहपुर जसोदा की सातों ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है।

सभी प्रत्याशियों के समर्थक दर्जनों बाइकों से गांव में वोट मांग रहे हैं। सुबह से लेकर रात्रि 12 बजे तक गांव में समर्थकों का झुंड लगा रहता है। आशा देवी कटियार फिर चुनावी समर में कूद पड़ी है। यहां पर सीटू कुशवाहा, गंधर्व सिंह यादव समेत 15 प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने की जोर आजमाइश में लगे हुए हैं।

ग्राम पंचायत सतवारी में पूर्व प्रधान सतीश यादव की पत्नी नीरज का मुकाबला प्रधान सुशील की पत्नी सुनीता पाल से हो रहा है। वैसावारी में प्रधान विनय कटियार ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है। ग्राम पंचायत जसौरा में पूर्व प्रधान जयचंद्र मौर्या, ग्राम पंचायत कूलापुर में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता शरद कटियार का मुकाबला गांव के ही पूर्व प्रधान मुनेश्वर दयाल से हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें