फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख नामांकन आज, तैयारियां पूरी

Thu, 04 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पांच फरवरी को विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को विकास खंड छिबरामऊ में ब्लाक प्रमुख के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। जो रूपपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य बरजोर सिंह ने खरीदा। इससे पहले असालताबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजकिशोर सिंह यादव ने दो सेट खरीदे थे, जबकि दो सेट कसावा के क्षेत्र पंचायत सदस्य अगम मिश्रा ने खरीदा था।
विज्ञापन


विकास खंड सौरिख में अब तक 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है, जिसमें नीलम यादव ने तीन सेट, प्रिया राजपूत ने तीन सेट समेत मीना देवी, स्वेता, मौर्यश्री और ममता ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। हसेरन ब्लाक प्रमुख पद के लिए अंकिता देवी, प्रेमी देवी, उमाशंकर, रंजीत, सुरजीत, योगेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें