फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक चोरी गैंग पर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कई आपराधिक मामलों में शामिल चार आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इनके पास से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

पिछले साल पुलिस ने बाइक गिरोह का फर्दाफाश किया था। गिरोह से चोरी की 10 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद कर चारों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था। पुलिस ने चारों आरोपी क्षेत्र के बेहरा पुर गांव निवासी अनुज कुमार, कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी सुमित वर्मा, मैनपुरी जनपद के बेवर थाना के जगतपुर गांव निवासी अवधेश व जनपद इटावा थाना जसवंत नगर के क़ुरसेना गांव निवासी ताज अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की । कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें