फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोहरे बढ़ा, नहीं निकले सूर्यदेव, ठंड से लोग बेहाल

विज्ञापन
फोटो-11- शनिवार को पूरे दिन छाया रहा कोहरा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। 18 दिनों से लगातार ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह से मौसम में बदलाव हो गया। सुबह से शाम तक शहर कोहरे की चादर से शहर ढका रहा। बर्फीली हवाएं बदन में सुई की तरह चुभती रहीं। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। लोगों को सर्द हवाएं परेशान करती रही हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक की ओर से किसानों को सलाह है कि फसलों और मवेशियों को ठंड के मौसम से बचाएं, मवेशियों की बिछावन रोज बदलें।
विज्ञापन

इत्रनगरी में शनिवार को न्यूतम तापमान 8.3 और अधिकतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही कोहरे ने शहर को अपनी चादर से ढककर रखा। शाम तक सूर्यदेव के दर्शन लोगों को नहीं हो सके। बर्फीली हवाओं के साथ ठिठुरन ने लोगों को जकड़ कर रखा। जमीन से आसमान तक धुंध छाने के साथ ओस की बूंदे गिरती रहीं। कोहरे के कारण यातायात संचालन बेपटरी रहा। पूरे दिन लोग धूप की गर्माहट लेने का इंजतार करते रहे, लेकिन मायूसी हाथ लगी। शाम को गलन बढ़ने से एक बार फिर सर्दी के तेवर बढ़ गए। कोई घरों में कैद हो गया, तो सड़कों पर लोग आग का सहारा लेते दिखे।
--------------------
गिरेगा तापमान, छाई रहेगी बदली
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव बताते हैं कि अगले चार दिनों में सुबह और रात में घना कोहरा रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 14-18 और न्यूनतम पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 75-90 फीसदी और न्यूनतम 50-60 फीसदी हो सकती है। 14 से 18 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की उम्मीद हैं, जो आठ-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। बदली व बूंदाबांदी की आशंका के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें