फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सावन मास में अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रृंगीरामपुर से पतित पावनी मां गंगा का पवित्र जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों नगर से गुजर रहे हैं। फर्रुखाबाद चौराहे पर बनी अस्थाई पुलिस चौकी के पास कांवड़ियों के जत्थे का विधायक अर्चना पांडेय, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि योगी सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस दौरान तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल कपिल दुबे समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।

पुलिस ने लगाया सेवा शिविर
विशुनगढ़। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने कांवड़ियों को ठंडा पानी, बिस्कुट, केला, लड्डू और पेठा वितरित किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने शिवभक्तों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और यात्रा मार्ग की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष ने शिवभक्तों को आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा पर वे पुलिस की मदद ले सकते हैं। पुलिसकर्मियों की आत्मीय सेवा से कांवड़ियों के चेहरे खिल उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें