फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की यात्रा पर फूलों की बारिश

Mon, 26 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
झांकी में बजरंगवली का रूप धरे कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के लुधपुरी मोहल्ला में स्थित जगन्नाथ भगवान के मंदिर से एक दर्जन झांकियों के साथ भक्ति गानों की स्वर लहरियों के बीच रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के प्रमुख मार्गों पर पहुंचने पर भक्तों ने आरती उतारी। छतों से पुष्पवर्षा हुई। समाज सेवियों ने यात्रा में शामिल भक्तों के लिए कई जगह पर स्टाल लगाकर जलपान कराया। यात्रा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


मंदिर से निकाली गई रथयात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की प्रतिमा चल रही थी। इसके बाद विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। भगवान जगन्नाथ महाराज की भारी भरकम झांकी को कलाकारों ने दूधियां लाइटों के अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से सजाया। झांकी के पीछे कमेटी के सदस्य और भक्त चल रहे थे। यात्रा में शामिल कई बैंड स्वर लहरियां बिखेरते हुए आगे बढ़ रहे थे। काली अखाड़ा के कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र बने। उनके करतबों को देखने के लिए बड़ी तादात में युवाओं व महिलाओं की भीड़ साथ चल रही थी।

रात करीब आठ बजे शुरू हुई यात्रा जगन्नाथ मंदिर से गौरीशंकर मंदिर, छेमकली मंदिर, राधारानी मंदिर, जेरकिला, शेखाना रोड, पुरानी पानी की टंकी, पुराना पोस्ट आफिस, गढ़ैइया, ग्वालमैदान, बड़ा बाजार, लाखन तिराहा, पत्थरवाला चौराहा, अजयपाल रोड, पीतल मंडी, तालवरान रोड, फर्स रोड होते हुए देर रात्रि जगन्नाथ मंदिर में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए डेढ़ कंपनी पीएसी के अलावा जिले के सभी थानों से आए सिपाही व होमगार्ड तैनात रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर समेत अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल आमोद कुमार जायजा लेते रहे। इस मौके पर राकेश मेहरोत्रा, गोविंद कुमार मेहरोत्रा, प्रभात, अमरनाथ, संजय मेहरोत्रा, संजीव, गोपालदास मेहरोत्रा, आशीष, प्रशांत, अनुराग तिवारी बिट्टू, अमित, बंटी, गौरव मेहरोत्रा, दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें