फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से आटा चक्की संचालक की मौत

Sat, 03 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पार कर रहे चक्की संचालक को गुरसहायगंज से बेवर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चक्की संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ने ट्रक चालक को दबोच लिया और उसे पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। चक्की संचालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लोधापुर निवासी प्रमोद दुबे (50) बंबा रोड पर परिवार के साथ रहते हैं और वहीं पर चक्की भी लगाए हैं। शनिवार को जीटी रोड पार करते समय गुरसहायगंज से बेवर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन उनको 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी चौकी पर खड़ा करा दिया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद चक्की लगाए था। परिवार में पत्नी सीमा के अलावा तीन बेटे शिवम, सत्यम व सुंदरम हैं। तीनों बेटे अविवाहित हैं।

मोर्चरी से इमरजेंसी में शव ले गए परिजन
पुलिस ने प्रमोद को मृत घोषित कर उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने बताया कि मृतक के मुंह में पानी जा रहा है। यह देख बाद परिजन जिंदा होने की बात कहने लगे और शव को इमरजेंसी वार्ड में ले आए। हालांकि चिकित्सक ने उनको फिर से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें